पति से विवाद के बाद पत्नी ने पति पर डाला तेजाब, गिरफ्तार

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना गंभीरपुर क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी द्वारा पति पर तेजाब डालने का मामला सामने आया है। घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल भी बरामद की है।
कोहड़ौरा गांव निवासी मुकेश पांडेय पुत्र जगरनाथ पांडेय ने शनिवार को थाना गंभीरपुर में तहरीर दी। आरोप है कि ससुराल में किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान उसकी पत्नी ने उस पर तेजाब डाल दिया। तेजाब की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर गंभीरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवर को आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *