आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि एक महान विचारक और दूरदर्शी युवा थे। उन्होंने देश की आजादी के साथ-साथ एक ऐसे समाज का सपना देखा था जिसमें समानता, न्याय और इंसान की गरिमा सर्वाेपरि हो। आज युवाओं को भगत सिंह के विचारों और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
तनवीर रिज़वी ने कहा कि भगत सिंह ने अपने विचारों और साहस से देश की युवा पीढ़ी में नई चेतना पैदा की। उनका जीवन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और देशहित में निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। जिला महासचिव रमेश मौर्य ने कहा कि भगत सिंह का जीवन त्याग, साहस और वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनके विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय अपने जीवन और सामाजिक कार्यों में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लोगों ने भगत सिंह जी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अमरनाथ यादव, राम प्रसाद यादव, महेंद्र यादव, संजय यादव, सोनू यादव, तफसीर आलम, अन्नू राय, उमेश यादव, रमेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार