अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली के आजाद नगर निवासी राम प्रसाद चौहान की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ ढाबे पर हमला कर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
बुधवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर नगर पंचायत जीयनपुर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी राम प्रसाद चौहान पुत्र चंद्रकेश चौहान ने कहा कि आजमगढ़ रोड पर मुबारकपुर त्रिमुहानी के पास उसका ढाबा (होटल) है। मंगलवार की रात स्कार्पियो सवार दो लोग आए और खाना पार्सल करने को कहा। मेरे छोटे भाई ने दो लोगों का खाना पार्सल कर दिया। स्कार्पियो सवार खाना लेकर जाने लगे तो मेरे भाई ने पैसा मांगा। इतना सुनते ही दबंगों ने मेरे भाई के साथ गाली गलौज और मारपीट की। आसपास के लोगों ने समझा कर विवाद खत्म कराया। एक घंटे के बाद रात में लगभग 10.30 बजे फिर स्कॉर्पियो से आए चार लोगों ने ढाबे पर अचानक धावा बोल दिया और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। होटल में रखा सामान तितर-बितर कर दिया। रामप्रसाद की तहरीर पर बुधवार को देर शाम पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मारपीट करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।
रिपोर्ट-फहद खान