पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सम्पन्न हुआ। संघ के एल्डर कमेटी के चेयरमैन शिव गोविन्द यादव ने सभी विजयी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
मंत्री एडवोकेट जय प्रकाश यादव ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिंह एवं पारिवारिक न्यायाधीश, सभी न्यायिक अधिकारी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, ऋषिकान्त राय, अजय सिंह, मधुलिका यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *