कप्तानगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना ंक्षेत्र के खरकौली गांव में अज्ञात कारणों से एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
उक्त गांव निवासी दिव्यांशु उपाध्याय 20 वर्ष पुत्र धीरेंद्र उपाध्याय मंगलवार की रात खाना कर सोया था। लेकिन बुधवार की सुबह काफी देर होने पर जब न उठा तो परिजनों ने कमरे मंे देखा तो दिव्यांशु के गले में रस्सी थी जिसपे वह लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच का कमरे का गेट खोलकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्ट-विजय कुमार