आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के समीप उकरौड़ा में चल रहे नौ दिवसीय हरिहरात्मक यज्ञ की गुरुवार को पूर्णाहुति हुयी। काशी से पधारे पं. कपिलदेव शास्त्री के आचार्यत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से पूजन हवन और पूर्णाहुति क्रिया संपन्न कराया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु जनों ने यज्ञ मंडप परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्री श्री 1008 स्वामी रामकृष्ण दास जी महाराज ने यज्ञ महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ से वायुमंडल शुद्ध और पवित्र होता है, जो जन समुदाय के तन, मन के विभिन्न विकारों को दूर करता है। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण के उद्देश्य से इस यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसका समापन 18 नवम्बर को विशाल भंडारे के साथ होगा। इस अवसर पर पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, अयोध्या के महंत तुलसीदास जी महाराज, गोरखपुर के बालक दास जी महाराज, अजय सिंह, रणविजय सिंह, आशुतोष सिंह, संजय कुमार पाण्डेय, महंत रामनाथ दास जी महाराज, महात्यागी जी महाराज, सुबास दास जी महाराज, रामजी दास जी महाराज श्रृंगवेरपुर सहित विभिन्न स्थान के साधु संत और भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार