राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा के सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हाफिजपुर मंडल में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अनवरगंज से भंवरनाथ तक निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते ही बना।
यात्रा के शुभारंभ से पूर्व शहीद स्थल पर स्व.महेंद्र कुमार उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं मुख्य अतिथि सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। हाथों में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में लोग देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। गर्मी भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमित तिवारी ने यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सठियांव चीनी मिल के उपसभापति यशवंत सिंह ने तिरंगा यात्रा का समापन किया।
इस अवसर पर आनंद सिंह, बृजेश प्रकाश सिंह, आलोक उपाध्याय, बादल उपाध्याय, प्रमोद चौहान, राकेश राय, भीम सिंह, विजय लक्ष्मी मिश्रा, डा. अलका सिंह, पूनम मौर्या, अवधेश शर्मा, आशीष पांडेय ‘पल्लू’, संजय दीक्षित आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-दीपू खरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *