होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतरू नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। जनपद के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रत्येक दिवस दो पालियों में संचालित हो रही है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। प्रत्येक पाली में कुल 5808 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए सभी केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, जो सतत निगरानी रखते हुए परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जनपद प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंधन एवं कड़ी निगरानी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराई गयी।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *