फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग) के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला 2026 का शुभारंभ मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज, अंबारी में हुआ। यह कार्यशाला 5 मई से 20 मई तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित की जा रही है।
चित्रकला सदस्य काशी प्रान्त डॉ उगेश रवि ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को चित्रकला की विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें दृश्य चित्र, आलेखन, छवि चित्र, कोलाज, लोक कला, मूर्तिकला तथा व्यावहारिक कला (इलस्ट्रेशन व पोस्टर) शामिल हैं। प्रशिक्षक के रूप में शेषनाथ यादव, संदीप विश्वकर्मा और डॉ उगेश रवि प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। यह कार्यशाला कला के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थियों एवं नवोदित कलाकारों के लिए उपयोगी साबित होगी, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला में सभी विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय