मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश अधीनस्त सेवा चयन आयोग की परीक्षा में चयनीत जनपदके बरदह क्षेत्र की अभ्यर्थी श्वेता मौर्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव निवासिनी स्वेता मौर्य उत्तर प्रदेश अधीनस्त सेवा चयन आयोग की मुख्य परीक्षा उर्तीर्ण की थी स्वेता मौर्य पूरे मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त की थी जिसका चयन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में हुआ था। रविवार को लखनऊ के लोकभवन में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन में नव चयनित कर्मीयों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें जनपद के बरदह गांव निवासिनी श्वेता मौर्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं चिकित्सा और स्वास्थ्य राज्यमंत्री द्वारा संयुक्त रुप से नियुक्ति पत्र पदान किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने से श्वेता के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
रिपेार्ट-अद्याप्रसाद तिवारी