विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसामपुर बड़ा गांव में सोमवार रात एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अनीता मौर्या, पत्नी सतीश मौर्य के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, सोमवार देर रात अनीता की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत ब्लॉक मोहम्मदपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि महिला ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि अनीता की मानसिक स्थिति पिछले करीब 10 वर्षों से ठीक नहीं थी और उनका इलाज आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात कोई जहरीला पदार्थ उन्होंने खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। मृतिका के पास एक बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *