निकाय चुनाव को लेकर सपा ने की बैठक

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर व अजमतगढ़ में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने सोमवार को अजमतगढ़ में बैठक का आयोजन किया। बैठक में नगर पंचयात अध्यक्ष और वार्डों के सभासद पद पर पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अजमतगढ़ के बृजेश जयसवाल व कन्हैया अग्रवाल का सपा विधायक ने समाजवादी पार्टी में स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी के सगड़ी विधायक एचएन सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी नगर निकाय चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। सपा कार्यकर्त्ता पार्टी के प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए नगरों के सभी मौहल्लो में जाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनायेगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही विकास की राजनीति करती है, इसलिए नगरों के समुचित विकास के लिए सपा के प्रत्याशियों का जीतना आवश्यक है। भाजपा और बसपा को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है और लोगों को गुमराह करने का काम करती है। भाजपा के शासन काल में जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। भाजपा की तानाशाह सरकार किसी की सुनने को तैयार नही है। बैठक में हरिशंकर यादव, पारस नाथ सोनकर, पुरुषोतम यादव, कन्हैया अग्रवाल, बृजेश जायसवाल, सोहराब अहमद, मसरूर अंसारी, रामाश्रय राय, सूर्यनाथ यादव, सरयू यादव, नंदलाल यादव, कलाम अंसारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *