गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव में ग्लो ऑन मेकअप स्टूडियो एकेडमी लेडीज एवं जेंट्स ब्यूटी पार्लर सैलून की ओर से बाजे-गाजे के साथ भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई। देवगांव ग्रामीण बैंक के बगल स्थित एकेडमी से निकली यह झांकी देखते ही देखते क्षेत्र में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई।
झांकी में कलाकारों द्वारा मां दुर्गा का मनमोहक एवं दिव्य स्वरूप धारण किया गया। माता के भव्य रूप के दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा के स्वरूप का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
आयोजक अंजनी राय ने बताया कि आगामी नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने तथा लोगों में भक्ति एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस भव्य झांकी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना और उनके दिव्य स्वरूप के दर्शन से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति का संचार होता है।
इस अवसर पर सेजल राय, रिचा राय, निशु यादव, ब्यूटी मौर्य, वंदना चौहान, अंतिमा यादव, विशाल राय, आशीष राय, गुलाम सरवर, गुफरान अहमद, राज, उत्तम राय, शिवांग राय, वृद्धि राय, अपेक्षा राय, आरोही राय, विशाल विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *