मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने के पुलिस पंकज गुप्ता ने पोर्टल माध्यम से गुमशुदा 500 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द कराने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने उन्हें सम्मानित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, थानाध्यक्ष शशि चन्द्र चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री गुप्ता ने अपने अथक प्रयासों से 17 माह में गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया तथा गुमशुदा मोबाइल वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द करने हेतु डी.टी.सी. कार्यालय भेज दिया। मोबाइल स्वामियों को सूचना मिलते ही उनके चेहरे चमक उठे। मुबारकपुर पुलिस द्वारा तकनीकी विंग की मदद से सक्रियता दिखाते अब तक कुल 500 मोबाइल बरामद बरामद किया है। वर्ष 2026 (जनवरी से सितम्बर) में ही पुलिस ने कुल लगभग 231 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया और लोगों में विश्वास भी कायम किया।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव