कूड़े से उठ रहे धुंए से लोगों को हो रही है परेशानी

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील और जूनियर हाई स्कूल जीयनपुर के बगल में पूरब तरफ नगर पंचायत जीयनपुर का कूड़ा गिराया जा रहा है। कूड़ा कई दिनों से जल रहा है। कूड़े से निकल रहे धुएं के चलते जूनियर विद्यालय जीयनपुर, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों को पढ़ने में परेशानी हो रही है। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राएं एवं अध्यापिका भी रहती हैं। कूड़े से उठ रहे धुएं के चलते घुटन महसूस हो रहा है। सगड़ी तहसील और तहसील के आस पास दुकानदारों को काफी परेशान है।
आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग से गुजर रहे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। उठ रहे धुंए के चलते प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिसके कारण बच्चों से लेकर अन्य लोगों को भी काफी दिक्कत हो रही है। कूड़े से उठ रहे धुएं के चलते बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन इस तरफ किसी की नजर नहीं जा रही है। क्षेत्र के डा.तेज प्रताप श्रीवास्तव, राहुल, दिलीप, गोलू, मनीष, ओम प्रकाश, राजेश आदि दुकानदारों ने बताया कि कचरे से उठ रहे धुएं से दम घुट रहा है। वहीं लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए इससे निजात दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *