आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को सेवा ज्योति यात्रा को लेकर संगठनात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ जिला प्रभारी डॉ.धर्मेंद्र सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जन सेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ना है। वटनगर से वाराणसी जाने वाली बाइक यात्रा पांच अक्टूबर को आजमगढ़ जनपद में प्रवेश करेगी। जनपद में अनेक स्थलों पर यात्रा का भव्य स्वागत होगा और बाइक यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। 6 अक्टूबर को सुबह मेंहनगर, तरवा होते हुए यात्रा गाजीपुर में प्रवेश करेगी। 7 अक्टूबर को नरौली तिराहा पर भव्य सेवा संकल्प ज्योति यात्रा का समापन होगा। यह यात्रा सभी 22 ब्लॉक एवं ग्राम स्तर से होते हुए नरौली तिराहा पर एकत्र होगी।
जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल, सतेन्द्र राय, प्रेम प्रकाश राय, मंजू सरोज, हरेंद्र सिंह, राम दर्शन यादव, लक्ष्मण मौर्या, वन्दना सिंह, अरविंद जायसवाल, हवलदार सिंह, ऋषिकेश दुबे, आनंद सिंह, निखिल राय, विवेक निषाद, जितेंद्र राय, अवनीश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार