आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। मतदाता सूची जारी कर दी गयी है तथा पुनरिक्षण के लिए हर नगर पालिका कार्यालय पर भेज दी गयी है।
नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। जनपद के सभी नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं में मतदाता सूची बनकर तैयार कर हो गयी है तथा हर नगर पंचायत व नगर पालिका में पुनरीक्षण के लिए भेज दी गयी है। जिसे देखकर मतदाता उसमें संसोधन के लिए अपत्ति कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में बताया गया था कि चुनाव की घोषण होने के पूर्व तक मतदाता सूची की आपत्तियों को लिया जायेगा तथा उसमें सुधार किया जायेगा। शुक्रवार की शाम नगर पालिका व नगर पंचायत के वार्डो की आरक्षण सूची जारी कर दी गयी। हालाकी अभी नगर पालिका चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन प्रशासन अभी से सभी तैयारियों में जुट गया है। कुछ स्थानों पर लगे पोस्टर वैनर भी साफ किये जा रहे हैं। शुक्रवार को अग्रसेन चौराहा के पास पंडित लक्ष्मी नरायण मिश्र पार्क की चाहदीवारी पर लगाये गये पोस्टर बैनर मजदूरों द्वारा हटाया जा रहा था। अभी नगर पालिका चुनाव की घोषण तो नहीं हुयी है लेकिन मजदूरों द्वारा साफ किये जो पोस्टर से नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव के संकेत जरुर मिल रहे हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार