धुरिया समाज का धरना स्थगित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आदिवासी विकास सेवा संस्थान द्वारा रिक्शा स्टैण्ड पर अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के लिए 204 दिनों से जारी धरना स्थगित कर दिया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा एक दिसम्बर को धुरिया जाति का कहार समुदाय में चिन्हीकरण की जांच करने का आदेश दिया गया है इस आदेश के क्रम में धरना स्थगित कर दिया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक जांच प्रक्रिया चलेगी तब तक के लिए धरना स्थगित किया गया है। जांच के बाद भी यदि धुरिया समाज का जाति प्रमाण जारी जारी नहीं किया जाता तो पुनः यह धरना प्रारम्भ होगा। इस मौके पर अध्यक्ष रामचन्द्र गोंड़, सतिराम गोंड़, चन्द्र भूषण गोंड़, तोला राम गोड़ व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *