खुलेआम घूम रहे मृतक विवाहिता के आरोपी

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अपने मृतक विवाहिता बेटी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पीड़ित पिता ने गुरुवार को डीआईजी सुनील कुमार सिंह के यहां न्याय की गुहार लगाई है, जिस पर डीआईजी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। पीड़ित को आश्वासन दिया कि आपके साथ न्याय होगा।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के जमाल काजी गांव निवासी हरिराम यादव ने अपने बेटी प्रतिमा उर्फ अंतिमा की शादी निजामाबाद थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गाँव निवासी संदीप के साथ किया था। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद से मृतक अंतिमा से पैसे की मांग किया जाने लगा। पैसा न देने पर 18 सितंबर को विवाहिता को मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया गया और इलाज के दौरान 23 सितंबर को वाराणसी में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा वाराणसी में ही जला देने की साजिश रची गई। वाराणसी के पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप से लंका चौकी प्रभारी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया, जिस पर निजामाबाद थाने में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मृतक के पिता ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि बाकी सभी आरोपी निजामाबाद पुलिस के सह पर बाहर घूम रहे हैं और मुकदमा उठाने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे आहत होकर पीड़ित गुरुवार को डीआईजी दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाया है। डीआईजी ने पीड़ित से न्याय देने का भरोसा दिलाया है।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *