मासूम के इलाज हेतु समाजसेवी ने दी आर्थिक मदद

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुर्लभ बीमारी से पीड़ित मासूम के इलाज के लिए समाजसेवी ने परिजनों को 51 हजार की मदद दी। उन्होंने अन्य लोगों से मदद हेतु अपील की।
सुल्तानपुर शहर के सौरमऊ स्थित बैंक कॉलोनी निवासी सुमित कुमार सिंह यूको बैंक में हैं। सुमित के एक पांच साल की बेटी और आठ माह का एक बेटा अन्मय है। करीब तीन माह पहले अन्मय को शारीरिक वृद्धि में कुछ कमी हुई तो सुमित और अंकिता ने डॉक्टरों को दिखाना शुरू किया। सुल्तानपुर से लखनऊ तक डॉक्टरों के दिखाने पर जब आराम नहीं मिला तो बच्चे को दिल्ली के सर गंगाराम और एम्स जैसे बड़े अस्पताल में दिखाया गया। जहां पता चला कि अन्मय को स्पाइनल मस्कुलर है। माता-पिता ने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए लोगो से मदद की गुहार लगाई तथा स्वयं सेवी संस्थाओं और जन प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया। मदद के क्रम में क्षेत्र के रतुआपार अतरौलिया निवासी समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह आगे आये औऱ पीड़ित बच्चे अन्मय की जान बचाने के लिए पीड़ित परिवार को अपनी संस्था से 51000 रुपए की आर्थिक सहायता देते हुए लोगों से अपील किया। उन्होंने कहा कि अन्मय सिर्फ 8 माह का बच्चा है जिसको बहुत बड़ी बीमारी है। इसके इलाज के लिए 16 करोड़ का इंजेक्शन मिलेगा जो अमेरिका से मंगाया जाएगा। 15 महीने के अंदर उस इंजेक्शन को लगना है। उन्होंने कहा कि इस बच्चे के जीवनदान के लिए जितना भी हो सके लोग मदद करें। जिससे इस मासूम बच्चे अन्मय की जिंदगी को बचाया जा सके। सभी लोगों के सहयोग से ही बच्चे तथा उनके माता-पिता के चेहरों पर मुस्कान लौट सकती है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *