आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। जिसमें किसानों को अच्छी उपज के तरीके बताये जा रहे हैं। इसी क्रम में रानी की सराय ब्लाक के खैरा गांव में किसानों को धान की सीधी बुवाई से होने वाले फायदे को बताया गया।
एकड़नेक्स्ट फार्म स्कूल परियोजना के अंतर्गत गांव खैरा ब्लाक रानी की सराय के अग्रणी किसान मान बहादुर यादव के खेत पर किसानो का भ्रमण एवं किसान बैठक हुई जिसमे उपस्थित किसानो को धान की सीधी बुवाई के फायदे बताएं गये। किसान मान बहादुर यादव ने बताया कि परियोजना के किसान मार्गदर्शी सेवा की केंद्र से मेरा निःशुल्क मिट्टी की जांच और रिपोर्ट कार्ड भी मिला। इसके माध्यम से मैंने खाद का संतुलित प्रयोग भी किया। धान की सीधी बुवाई से मेरी लागत में कमी, मजदूर पर निर्भरता साथ ही समय की भी बचत हुई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ.रेड्डीज फाउंडेशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर किसान मोती राजभर, माता प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, फिरोज अहमद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव