अयोध्या से लौट रहे दर्शनार्थियों की कार पेड़ से टकराई, छः घायल

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर गांव के सामने बुधवार सुबह 6 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार कई लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ। कार सड़क किनारे उतर गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में प्रिया गुप्ता 37 वर्ष पत्नी सचिन, अभी 5 वर्ष पुत्र सचिन, आशा 70 वर्ष पत्नी रामदेव, पायल 17 वर्ष पुत्री कतवारू, कतवारू 60 वर्ष पुत्र दुर्बल्ली तथा किरण 58 वर्ष पत्नी कतवारू शामिल हैं। सभी रायपुर देवगांव के निवासी बताए गए हैं और अयोध्या दर्शन करके घर लौट रहे थे। हादसे में प्रिया गुप्ता और अभी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। घायल कतवारू ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई और पेड़ से टकरा गई।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *