श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आहोपट्टी स्थित जय मां पूर्वी देवी धाम में बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा 29 मार्च को प्रारंभ हुआ जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।
जय मां पूर्वी देवी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी भव्य तरीके से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और आयोजन समिति द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, बैठने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान माता रानी की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ भक्ति में सराबोर नजर आए। भंडारे में सभी समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और सेवा कार्य में सहयोग करते हैं।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *