भाविप ने राहगीरों को बांटा पन्ना और बेल का रस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भीषण उमस और गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए भारत विकास परिषद की ‘इलिट’ शाखा ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था की महिला सदस्यों ने चौक स्थित ऐतिहासिक दक्षिण मुखी देवी मंदिर में विशेष आयोजन किया।
महिला सहभागिता प्रमुख मनीला अग्रवाल के नेतृत्व में जुटीं महिला सदस्यों ने सबसे पहले मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भजन-कीर्तन किया। इसके बाद, तपती धूप और उमस से परेशान राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए राहत सामग्री का वितरण किया।
महिला विंग ने राहगीरों को पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक आम का पन्ना, बेल का रस, ताजे फल और मिठाइयां बांटीं। ठंडे पेय पदार्थ और फल पाकर राहगीरों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की।
संस्था के सदस्यों का कहना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाना और उन्हें राहत देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।
इस मौके पर डिंपल अग्रवाल, योगिता, पूजा, लतिका, प्रिया वंदिता, गरिमा, श्रुति, अर्चना, नमिता, रीना, अंशु, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *