मातृत्व दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांटी गयी सिलाई मशीन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मातृत्व दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सनातन सेना की प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गईं।

पूजा सिंह ने कहा, मेरा लक्ष्य है कि हर माँ, हर बहन स्वावलंबी बने। सिलाई मशीन सिर्फ एक औजार नहीं, बल्कि सम्मान से जीने का साधन है। जब एक महिला अपने हाथों से कमाएगी, तो अपने घर की रोजी चलाएगी और बच्चों को उचित शिक्षा देकर देश का भविष्य संवारेगी। यह अभियान आज से शुरू किया गया है। संस्था का प्रण है कि महिलाओं को छोटा रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए, ताकि वे किसी के आगे हाथ न फैलाएं। कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं ने कहा कि अब वे खुद सिलाई करके परिवार का खर्च उठाएंगी और बच्चों को पढ़ाएंगी।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *