फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रगतिशील शायर कैफी आजमी की 24 पुण्यतिथि रविवार को उनके पैतृक गांव मेजवां में मनाई गई। लोगों ने कैफी आजमी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दीप प्रज्वलित करने का बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।
इस दौरान कैफी आजमी द्वारा लिखे गीत ‘कर चले हम फिदा जा वतन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो’ को सुन सभी की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम की शुरूआत माकपा जिला मंत्री जीतेन्द्र हरि पाण्डेय, मिजवा सोसाइटी सीईओ गुरजीत कौर, मिजवा सोसाइटी प्रबंधक सलीम खां, मनोज कुमार, संयोगिता, गोपाल, पंकज चतुर्वेदी, वंदना मिश्रा आदि ने कैफ़ी आज़मी के प्रतिमा पर माल्यापन कर उनके पास चिन्हों पर संकल्प लिया। जीतेन्द्र हरि पाण्डेय ने कहा कि कैफ़ी साहब जो कहते थे उसे अवश्य करते थे। सलीम खां ने कहा कि कैफ़ी साहब गांव का विकास चाहते थे। गुरजीत कौर ने कैफ़ी आज़मी को विकास पुरुष बताया। इस दौरान कैफी आजमी के जीवन में उपयोग किए जाने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर प्रिंसिपल वंदना मिश्रा, राजेश यादव, रामफेर, लल्लन, शीला यादव, निर्मला देवी, ओमप्रकाश, मनोज गौड़ आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय