बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार के भीमबर रोड पर शमा टेंट हाउस के गोदाम में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लगने से गोदाम के पीछे अहाते में रखा टेंट हाउस का मैट, पर्दा, सीलिंग और प्लाई का सामान जल गया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर निवासी मेराज अहमद पुत्र मुमताज की बिलरियागंज बाजार के भीमबर रोड पर अपने ही मकान में टेंट हाउस की दुकान हैं। जिसमें मेराज अहमद ने बताया कि वह शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। तभी दुकान के पड़ोस के लोगों द्वारा लगभग 8ः30 बजे दुकान में आग लगने की जानकारी हुई। जिससे मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से आग को बुझाने लगा, आग का भयावह रूप होने के कारण काबू करना मुश्किल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। तब तक दुकान के अहाते में रखें टेंट हाउस के सामान में 150 मैट, पर्दा, सीलिंग और प्लाई की शटरिंग जल गये। वही गोदाम के पीछे वाले हिस्से में अहाते की तरफ लगा दरवाजा लोहे का होने के कारण आग अंदर नहीं आ सकी। जिससे गोदाम में रखा सारा सामान सुरक्षित रह गया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र