आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि कौमी एकता सप्ताह 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक मनाये जाने के क्रम में 19 नवम्बर को विकास भवन के शास्त्री सभागार में पूर्वान्ह गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उन्होंने विकास भवन के समस्त विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा किया है कि 19 नवम्बर को पूर्वान्ह विकास भवन के शास्त्री सभागार में अपने विभाग के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार