चुनाव कार्यों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: एसडीएम

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी शुक्रवार को ठेकमा ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने दी।
बैठक में ग्राम प्रधानों, कोटेदारों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, सफाई कर्मचारियों और बीएलओ को शामिल करते हुए एसआईआर कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान ठेकमा ब्लॉक में पुनरीक्षण कार्य की धीमी प्रगति पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे युवाओं, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनका नाम नियमानुसार जुड़वाया जाए। इसके साथ ही छूटे हुए पात्र मतदाताओं और महिलाओं के नाम सूची में शामिल कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं मृतक मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटवाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ जयप्रकाश को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर एसआईआर कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एडीओ ओमप्रकाश सिंह, आईएसबी राहुल पाल, सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष कुमार, ब्लॉक के सचिव, कोटेदार मानवास यादव, अजय तिवारी, दशरथ राम, ज्वाला गुप्ता, ग्राम प्रधान सुरेश पासी, मुन्ना सरोज, वीरेंद्र यादव, रामचेत संदीप राय अरुण उपाध्याय शरद राय मंडल अध्यक्ष चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
रिपार्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *