पोखरी में डूबने से बालक की मौत

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटिला मंे पोखरी में डूबने से बालक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बालक गुरुवार को दिन से लापता है। घर के पीछे स्थित पोखरी में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। कोटिला गांव निवासी पांच वर्षीय मो.अली पुत्र उमर गुरुवार घर के पीछे खेल रहा था। शाम तक दिखाई न देने पर परिजनों ने खोजना शुरु किया परंतु पता नही चला। शुक्रवार को घर के पीछे स्थित पोखरी में शव उतराने पर जानकारी हुई। बालक की मौत पर घर में कोहराम मच गया। बालक दो भाई और एक बहन मंे सबसे छोटा था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *