ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली जो गांधी तिराहे से प्रारंभ होकर विकास भवन, नेहरू हाल, अंबेडकर पार्क होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
संघ ने मांग की कि कर्मचारियों के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल किया जाए। एनपीएस और यूपीएस कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसे समाप्त किया जाए।
सीपी यादव, जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है। एनपीएस में रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। सरकार तुरंत ओपीएस बहाल करे। ओंकारनाथ, जिला मंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं। कोरोना काल में भी हमने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा की। अब बुढ़ापे में हमें भी सुरक्षा चाहिए। सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से ले।
अखिलेश यादव, जिला संगठन मंत्री ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही हमारी जीत होगी। सभी ब्लॉक के साथी एकजुट होकर सरकार को झुकाने का काम करेंगे। पुरानी पेंशन लेकर ही दम लेंगे।
इस अवसर पर जिलाजीत राय, बसन्त कुमार बौद्ध, राजेन्द्र चौहान, ओंकार नाथ, गुलाब चौरसिया, सुनील सिंह, जनार्दन यादव, अनिल मौर्य, दिवेश कुमार यादव, राम बिंद्रेश प्रताप यादव, अनिल यादव, महेंद्र, समरजीत, गौतम कुमार, नंदलाल चौहान, सुरेश कुमार गौतम, अर्जुन कुमार, रमाकांत यादव, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार यादव, सुभाष चंद्र यादव अदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *