भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया प्रयोगशाला का उद्घाटन

शेयर करे

रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज सेठवल में नव निर्मित इंटर मीडिएट विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घघाटन भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने किया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला से छात्रो को काफी सहूलियत मिलेगीं। विद्यालयों में चल रहे प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालय में कम्युनिटी हाल बनवाने में पूरा सहयोग का भी आश्वासन दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश मिश्र ने कहा कि छात्र ही देश के भविष्य हैं। बेहतर शिक्षा आयाम मिले जिससे भविष्य सवर जाय। प्रतिस्पर्धा की दौड़ में प्रयोगशाला छात्रों के लिए नितांत आवश्यक है। विद्यालय के प्रबंधक रवि मिश्र, प्रधानाचार्य अनूप सिह ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान दीपक राय, राजा त्रिपाठी, कमलेश राय, राम आशीष वर्मा, बालमुकुंद, धनजंय राय, अमृतलाल, चंद्रशेखर राय, अंकुर सिंह, सुनील आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *