गन्ना क्रय केंद्रों पर तेजी से हो रही तौल

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गन्ना तौल के लिए जिले में अधिक से अधिक क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। चीनी मिल परिसर की भी साफ-सफाई कर दी गई है। किसानों को पर्ची के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए विगत वर्ष की तरह ही इस बार भी उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए पर्ची की सूचना पहुंच रही है।
चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर गन्ना की तौल तेज़ गति से हो रही है। ऐसे में किसानों के गन्ना लदे वाहन कई दिनों के बजाय अब जल्दी खाली हो रहे हैं। जो किसान किराए पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर गन्ना आपूर्ति करते हैं उन्हें अधिक किराया खर्च करना पड़ता था। पहले तमाम किसान धान खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाओं से जूझते रहे। जैसे तैसे धान निपटा तो अब गन्ना आपूर्ति के लिए भी उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। यठियांव सहकारी चीनी मिल के अतरौलिया ए केंद्र पर गन्ने की तौल सही तरीके से हो रही है। वहीं किसानों की ट्रैक्टर ट्राली जल्द ही खाली हो रही है। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ने की तौल तो सही हो रही है लेकिन केंद्र पर पल्लेदारी के नाम पर प्रति ताली 100 रुपए लिए जाते हैं जिसका कांटा इंचार्ज ने पूरी तरह से खंडन किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *