फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के उद्पुर ग्राम पंचायत में स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के एससी, एसटी मोर्चा मंडल फूलपुर की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने किया।
जिला अध्यक्ष विजय बहादुर भारती और जिला महामंत्री महेंद्र त्यागी के निर्देशन में नगर पंचायत चुनाव से संबंधित बिषय पर विस्तार से चर्चा हुई तथा जिस प्रत्याशी को कमल का फूल चुनाव चिन्ह मिलता है उसे जिताने हेतु घर घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे अति महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी जिससे पार्टी प्रत्याशी जीत दर्ज कर सके। इस अवसर पर बलवंत भारती, अशोक चौधरी, विजय बल, राजाराम, कामता बनवासी, सूर्यभान, रानू, सचिन, मोनू, अमरदीप भारती, रत्नेश, बलराम, अंगद बनवासी, सोनू आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय