घर से निकले राजगीर का खेत में मिला शव

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव के समीप खेत में 65 वर्षीय राजगीर का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि मृतक ने आत्महत्या कर ली है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो निवासी महातम सिंह 65 वर्ष सोमवार को दिन मंे घर से निकले थे। शाम तक वापस न लौटने पर परिजन तलाश रहे थे। क्षेत्र के दिलौरी के पास रेलवे ट्रैक से सौ मीटर की दूरी पर खेत में शव देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। वैसे पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक का परिजनों से कहासुनी हुई थी उसके बाद वह घर से निकला था। मृतक राजगीर का काम करता था। मृतक के पास एक पुत्र और एक पुत्री है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *