आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नेशनल इन्ट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) का 79वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। नीमा के संरक्षक सदस्य डा. पीएन मिश्रा ने कहा कि विगत वर्षों में नीमा आजमगढ़ ने सराहनीय कार्य किया है। उसी परिप्रेक्ष्य में आगे भी लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।
नीमा आज़मगढ़ के वरिष्ठ सदस्य डा वीके सिंह ने नीमा की लोकप्रियता की चर्चा की। पूर्व अध्यक्ष डा. अजीम अहमद ने कहा कि परिवार की ताकत क्या होती है, यह मुझे तब समझ में आया, जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था। मैं नीमा आजमगढ़ के प्रत्येक सदस्य का आभारी हूँ कि आप सभी मेरे साथ खड़े रहे। पूर्व नीमा सचिव डा. अबु शहमा खान ने कहा कि नीमा राष्ट्रव्यापी संगठन है। संगठन आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सकों के हित के लिए हमेशा कार्य करती है। डा. फहीम रजा खान ने कहा कि पदाधिकारियों को वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। जिससे आपसी समन्वय बेहतर बना रहे। डा. शहज़ाद आलम ने कहा कि वर्तमान में कोई सीएमई नहीं हो पा रही है। इस पर वर्तमान कार्यकारिणी को ध्यान देना चाहिए।
इस अवसर पर इस अवसर पर डा.पीएन मिश्रा, डा.वीके सिंह, डा.मनीष राय, डा.विनोद कश्यप, डा.मनीष चौबे, डा.अज़ीम अहमद, डा.अबु शहमा खान, डा.फहीम रज़ा खान, डा.शहजाद आलम, डा.चंदन कुमार, डा.हेमंत पटेल, डा.सैगल प्रसाद यादव, डा.मो. ताहिर, डा.डीके मौर्या, डा.मनीषा मिश्रा, सुनील कुमार, श्याम जी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संरक्षक सदस्य डा. पीएन मिश्रा तथा संचालन सचिव डा. विनोद कश्यप ने किया।
इनसेट—
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 35 मरीज हुए लाभान्वित
आजमगढ़। सिधारी स्थित चाइल्ड केयर क्लिनिक पर शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीडी सिंह ने नीमा के 79वें स्थापना दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें 35 मरीजों को लाभ प्राप्त हुआ। अतरौलिया में डा. आरती सिंह ने भी स्थापना दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल