बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, फसलों को नुकसान

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के पक्खनपुर, रामपुर पहिजन, पुरादुबे, पकड़ी, सिपाह, शकरकोला, बिसईपुर और युधिष्ठिर पट्टी समेत आसपास के गांवों में पिछले 48 घंटे से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश और हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश जहां कुछ फसलों के लिए राहत साबित हो रही है, वहीं तैयार धान के साथ गन्ना और मिर्च की फसल प्रभावित हुई है। तेज हवा के चलते कई खेतों में धान और गन्ने की फसल जमीन पर गिर गई है।
सहुवल गांव निवासी किसान बद्री नारायण सिंह ने बताया कि करीब दो एकड़ गन्ने की फसल तेज हवा और बारिश से गिर गई है। वहीं दुबेपुरा गांव के किसान शशांक ने बताया कि तैयार धान की फसल लगातार बारिश से प्रभावित हो रही है। बारिश जारी रहने पर नुकसान बढ़ने की आशंका है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। करीब 16 घंटे से बिजली ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *