जनसेवा और स्वच्छता के संकल्प को मिला सम्मान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के विकास, स्वच्छता और जनसेवा में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी 24 वार्डों के सभासदों के साथ मनोनीत सभासदों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। चेयरमैन सरफराज आलम मंसूर और ईओ डॉ. ब्रृजेश कुमार सिंह ने सभासदों को सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
वक्ताओं ने कहा कि नगर के विकास की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है, जब नगर पालिका प्रशासन और सभासद आपसी समन्वय के साथ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करें।
इस अवसर पर सभासद मोहम्मद अफजल, सुरेश शर्मा, विजय चन्द यादव, महताब कुरैशी, अतुल सिंह, संतोष चौहान, मिथुन निषाद, मनोज यादव, पुनीत राय, विशाल श्रीवास्तव आदि सभासद मौजूद रहे।
इनसेट–
सफाई व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहते हैं मोहम्मद अफजल
आजमगढ़। सम्मान प्राप्त करने के बाद सदस्य जिला योजना समिति एवं सभासद मोहम्मद अफजल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने वार्ड में स्वच्छता और साफ-सफाई को हमेशा प्राथमिकता दी है। जनता की समस्याओं के समाधान के साथ ही हर पर्व, त्योहार और सामाजिक आयोजन में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। उनका प्रयास रहता है कि वार्ड के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और किसी भी आयोजन के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक प्रशंसा नहीं, बल्कि वार्ड और नगर की स्वच्छता, विकास तथा जनसेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा है।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *