पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने पर दें विशेष जोर: एडीएम प्रशासन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दो दिवसीय विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने लालगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लालगंज, प्राथमिक विद्यालय लालगंज सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय लालगंज में कार्यरत बीएलओ तारा देवी, गीता यादव एवं ममता गुप्ता के कार्यों की सराहना की। उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए एडीएम प्रशासन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का निर्देश दिया।
इस दौरान एडीएम प्रशासन ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। उन्होंने सभी बीएलओ को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अभियान में जुटने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य, सुपरवाइजर अजीत यादव, लेखपाल अभिषेक प्रताप सिंह, संतोष सिंह, उत्तम दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *