पराली में लगी आग से दो बीघा गन्ने की फसल जली

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना अंतर्गत बाकरकोल निवासी अभिमन्यु यादव पुत्र चौथी यादव का आरोप है कि खेमकरनपुर गांव में पराली में लगी आग की चपेट में आने से बटाई पर खेती कर रहे किसान की करीब दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने तहसील दिवस प्रभारी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने और फसल के नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।
बाकरकोल निवासी अभिमन्यु यादव पुत्र चौथी यादव ने बताया कि उन्होंने प्रदीप कुमार सिंह पुत्र झूरी सिंह का खेमकरनपुर मौजा स्थित बटाई पर खेत लेकर गन्ने की खेती की थी। शनिवार को पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कराने, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने तथा जली हुई गन्ने की फसल का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *