बदहाल नाली और रास्ते को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर बाजार में नाली, जलभराव और गड्ढों से बदहाल रास्ते को लेकर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज लोगों ने विभाग का ध्यान आकर्षित कराने के लिए जलभराव के बीच पानी में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया गया और जल्द से जल्द समस्या के समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि नहर के पास मुख्य रास्ते पर लगातार जलभराव और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आयेदिन दोपहिया वाहन सवार गड्ढों और पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
जलभराव और खराब रास्ते का सबसे अधिक असर स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण ग्राहक बाजार में आने से कतराते हैं या आते भी है तो उन्हें रुकने में असुविधा होती है जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। सबसे गंभीर स्थिति आपातकालीन मरीजों और गर्भवती महिलाओं को लेकर है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से समस्या समाधन की मांग की है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *