जाली नोट देकर शराब खरीदने वाला गिरफ्तार

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना अंतर्गत गांगेपुर मठिया स्थित देशी शराब की दुकान पर जाली नोट देकर शराब खरीदने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 100 रुपये का एक जाली नोट बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर को शराब दुकान के सेल्समैन उदयभान यादव ने तहरीर दी थी कि रामअशीष यादव उर्फ बग्गड़ ने अपने साथी पंकज राय उर्फ विनय कुमार राय को 100-100 रुपये के दो जाली नोट देकर शराब खरीदने भेजा था। मामले में रौनापार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। रौनापार पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पंकज राय को पहाड़पुर गोड़ौली इंटरलॉकिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामअनुज शुक्ला और कांस्टेबल रविशंकर चौरसिया शामिल रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *