भाजपाइयों ने लिया विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत भाजपा आजमगढ़ एवं लालगंज द्वारा भव्य कार्यक्रम नरौली चौराहा पर आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश उपाध्यक्ष व आजमगढ़ जिला प्रभारी डा.धर्मेंद्र सिंह और लालगंज जिला प्रभारी दुर्गविजय राय मौजूद रहे। सेवा ज्योति यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवक के रूप मे 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ज्योति प्रज्ज्वलित किया गया।
नरौली चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन का वर्चुवल माध्यम से सम्बोधन सुना गया और विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। सेवा ज्योति यात्रा नरौली से प्रारम्भ होकर स्वामी विवेकानंद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं विश्राम राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट स्थिति अम्बेडकर पार्क पहुंची जहां यात्रा का समापन डां भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस दौरान हरिऔध कला केंद्र पर रंगोली का अवलोकन किया गया। सेवा ज्योति यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह आमजन ने सेवा ज्योति यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अअवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, जिलाध्यडाक्ष लालगंज विनोद राजभर,.संतोष सिंह, नीलम सोनकर, घनश्याम पटेल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, वंदना सिंह, मंजू सरोज, जयनाथ सिंह, रामदर्शन यादव, आजाद अनिमर्दन, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, सतेन्द्र राय, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह,पवन सिंह मुन्ना, ऋषिकेश दुबे, नन्हकू राम सरोज, आनंद सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा ,विवेक निषाद, जितेंद्र राय, अवनीश चतुर्वेदी, नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *