अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना रानी की सराय पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए चालान कर दिया।
रानी की सराय थाने की पुलिस शनिवार को अपराधियों की तलाश में क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति रानी की सराय चेकपोस्ट के पास एक प्लास्टिक की बोरी में अवैध गांजा लेकर खड़ा है जो कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच गयी। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति सरायमीर जाने वाले रास्ते की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम सुनील यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी कुड़ीहार थाना गम्भीरपुर बताया। उसके पास से 3 किग्रा 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *