सौभाग्य योजना के तहत होगा 55 गांवों का विद्युतीकरण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सौभाग्य योजना के तहत फूलपुर ब्लाक के विद्युतीकरण के लिए 55 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में 25 केवीए व 16 केवी का ट्रांसफार्मर लगेगा एलटी लाइन बन्द कर खम्भों पर केबल लगाया जाएगा।
इस योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है वहां के ग्रामीण तो खुश हैं पर जिन ग्राम पंचायतो में 40 वर्ष पुराने विद्युत खम्भे तार ट्रांसफार्मर लगे हैं उन्हें निराशा हुई। खासकर सुदनीपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव चकनूरी का चयन किया गया है। तहसील विद्युत उपकेंद्र सुदनीपुर गांव को विद्युतीकरण से अछूता कर दिया गया है जिससे ग्रामीण विनोद यादव, बखेडू, कामता बनवासी, मग्गन बनवासी, अमित सिंह, दिनेश पाल आदि ने कहा कि गांव में जबसे विद्युतीकरण हुआ तभी का तार खम्भा लगा है जो काफी जर्जर हो गया है। परंतु इस ग्राम पंचायत का चयन न कर अन्याय किया गया है। इस सम्बंध में उपखण्ड अधिकारी विद्युत फूलपुर विनोद कुमार ने बताया कि सौभाग्य योजना से क्रमवार गांव में विद्युतीकरण कराया जा रहा है। सरकार द्वारा चुनिंदा एजेंसी द्वारा कुछ-कुछ गांव का चयन कर कार्य कराया जा रहा है। विद्युत चोरी की समस्या से बचाव के साथ आये दिन होने वाले फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। चयनित गांवों की सूची आ गयी है जल्द ही सरकार कार्य शुरु कराएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *