न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर नोटिस चस्पा

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के पूनापोखर गांव निवासी प्रसुता मनीषा का प्रसव के दौरान डॉ अंगदपाल की गलत ऑपरेशन करने के कारण उसकी मौत हो गई थी, जिसमें 3 आरोपित थे। दो आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय भेजा तीसरा आरोपी डॉ अंगदपाल लगभग दो महीने से फरार चल रहा है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार छापेमारी की लेकिन वह पुलिस की आंख में धूल झोंक कर भाग जाता था।न्यायालय के आदेश पर बुधवार को सरायमीर पुलिस ने डुगडुगी बजवा कर डॉ अंगदपाल के घर भगहां रानी की सराय व रानी की सराय क्लीनिक पर पहुंचकर की नोटिस चस्पा किया इस संबंध में थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे ने बताया कि इस नोटिस पर आरोपी हाजिर नहीं होगा तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *