नोडल अधिकारी ने किया निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, नोडल अधिकारी आजमगढ़ आलोक कुमार-द्वितीय द्वारा निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं चल रहे निर्माण कार्यों को देखा एवं पर्ट चार्ट को मौके पर देखा। उन्होंने निर्माण खंड-5 लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशासनिक भवन व शैक्षणिक भवन का निर्माण निर्धारित समय में गुणवत्ता परक पूर्ण कराएं।
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज सीताराम यादव एवं डेंगू पीड़ित मरीज हिना से बातचीत किया। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिया कि इलाज में कोई लापरवाही न करें। उन्होंने ब्लड व प्लेटलेट्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ ही गायनी वार्ड, महिला आर्थाे वार्ड, सीटी स्कैन काउंटर एवं शिशु वार्ड, मेडिसिन वार्ड सहित डायलिसिस वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा बैठक की गई। बैठक में पैरामेडिकल के छात्रों को बेहतर पढ़ाई पर जोर देने के लिए कहा एवं कार्यालय में फाइलों के रख-रखाव ई-फाइलिंग सिस्टम से कराने के लिए प्रधानाचार्य को निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, डीईएसटीओ आरडी राम, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित अन्य चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *