देश का श्रेष्ठ नागरिक बनता है एनसीसी का प्रशिक्षित युवा: कर्नल दिनेश शर्मा

शेयर करे

आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डेण्टल कॉलेज, इटौरा, चंडेश्वर में चल रहे 99 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय कैम्प के छठवें दिन सिविल डिफेन्स टीम ने कैडेटों को विभिन्न विधाओं में मॉकड्रिल के साथ प्रशिक्षित किया।
साइबर सेल से आये हुए एसआई रजत कुमार सिंह ने देश में चल रहे साइबर अपराधों और उससे बचने के उपायों के बारे में कैडेटों को विस्तार से बताया। मिशन शक्ति टीम से सिधारी थाने की महिला प्रकोष्ठ से एसआई पूनम विश्वकर्मा ने 1090, 112 शासन के अन्य योजनाओं के माध्यम से मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के बारे में कैडेटों का ज्ञानवर्धक किया। महिला प्रकोष्ठ से आरक्षी श्वेता, रुक्मिणी, सुषमा, रीता आदि उपस्थित रहीं। यातायात विभाग से टीएसआई दिलीप कुमार बिंद ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न उपायों से कैडेटों को अवगत कराया। उनके साथ आरक्षी शिव कुमार उपस्थित रहे।
अग्निशमन विभाग से आये हुए नीरज द्विवेदी ने फायर फाइटिंग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और डेमो प्रशिक्षण द्वारा आग लगने के विभिन्न कारणों और उससे बचने के उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। अंत में आपदा प्रबंधन टीम के प्रभारी डॉ. चन्दन कुमार ने सिविल डिफेंस और आपदाओं से बचाव के गुर सिखाए।
समादेश अधिकारी (कैम्प कमांडेंट) कर्नल दिनेश शर्मा ने जिला प्रशासन की टीम को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते हुए कहा कि एनसीसी के प्रशिक्षित युवा आगे चलकर देश के श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं। इन्हें इस प्रकार के विशेष प्रशिक्षण और भी विशेष बनायेंगे। संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *