नगर पंचायत ने शुरू किया पोखरे की सफाई

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। जिसके मद्देनजर मंगलवार को नगर पंचायत प्रशासन ने माहुल के कालीचौरा पोखरे की साफ सफाई शुरू करा दिया है। पोखरे के किनारे पूजा के लिए वेदियां बनना शुरू हो गई है।
इस पर्व पर नगर पंचायत माहुल के कालीचौरा पोखरे पर पूजा करने वाली माताओं के साथ ही साथ श्रद्धालुओं की भी काफी भीड़ रहती है। नाबदान का गंदा पानी आने की वजह से इसमें काफी गंदगी हो गई थी जिसे देखते हुए ईओ अवधेश मिश्र द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई शुरू की गई।
इस संबंध में ईओ माहुल अवधेश मिश्र का कहना है कि माहुल में कालीचौरा पोखरे के अलावा केवटाना मोहल्ले के पोखरे पर पूजा होती है। गंदगी को देखते हुए साफ सफाई शुरू करा दी गई है। पूजा तक पोखरे का जल निर्मल हो जाएगा किसी भी तरह की समस्या श्रद्धालुओं को नहीं होगी।
इनसेट—
भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने किया पोखरे का निरीक्षण
माहुल (आजमगढ़)। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंसू ने मंगलवार को कालीचौरा पोखरे का निरीक्षण किया और नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि पोखरे पर वेदियां बन रही हैं और अभी तक साफ सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पर्व त्योहारों पर इस तरह की लापरवाही हर वर्ष नगर पंचायत प्रशासन करता है इसके लिए वह अधिकारियों को पत्र लिखेंगे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *