नम आंखों से की गयी मां अंबे की प्रतिमाओं की विदाई

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंगलवार को स्थानीय ऐतिहासिक मेले के समापन के बाद देर शाम मां अंबे की पांचों प्रतिमाओं का गाजे-बाजे और जयकारों के बीच विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को चारों मार्गों पर भ्रमण कराया। इसके बाद बघौरा इनामपुर गांव में निर्धारित स्थान पर विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। पूरा वातावरण मां के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा और निजामाबाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे। पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिमा विसर्जन संपन्न हुआ।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *